Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर अकबरपुर थाने में सुनी जन समस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 28 मार्च, 2026। (आशा भारती नेटवर्क)  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना अकबरपुर में थाना दिवस पर आये जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। जिलाधिकारी ने थाना कार्यालय में आवेदित ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर ससमय निस्तारण के दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में भूमिधरी विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्  को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर थाना सामाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर यथासम्भव निस्तारण किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 02 मई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp