
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उप कृषि निदेशक अंबेडकर नगर ने बताया कि अपर कृषि निदेशक (बीज एंव प्रक्षेत्र), उ०प्र० कृषि भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-एस0एफ0 / 181-टी/2026-27/ दिनांक 22.04.2026 के द्वारा खरीफ 2026 में विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में समस्त बीज “पहले आओ पहले पाओं” के सिद्वान्त के स्थान पर बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा, विभाग के पोर्टल पर विकास खण्डवार लक्ष्य फीड कर दिया गया है। विभिन्न योजनान्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज की बुकिंग विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 22.04. 2026 से 10.05.2026 तक बुकिंग प्रकिया प्रारम्भ की गयी है। आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि के प्राप्त सभी पात्र आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा कृषको को केवल एक बीज मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को pos मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारो से बीज मिनीकिट वितरण कराया जायेगा।










