Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु मोटर साइकिल रैली का हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार के कम में आज दिनांक 23.04.2026 को दीवानी कचेहरी अम्बेडकरनगर से मोटर साइकिल रैली को चन्द्रोदय कुमार जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया एवं रैली में  जनपद न्यायाधीश द्वारा स्वंय व भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज, त्वरित द्वितीय/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Advertisement Box

मोटर साइकिल रैली में पुलिसकर्मी एवं जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत के स्लोगन वाली तख्तियों, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही बैंक के प्रचार वाहन ई-रिक्शा द्वारा भी लोक अदालत के आडियो क्लिप्स के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी श्रीमती शिखा यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा प्रदान की।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp