Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवागत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपद में संभाला कार्यभार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी- जिलाधिकारी ईशा प्रिया

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकरनगर 25 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट के कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट आगमन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारियों से पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अन्य आवश्यक जानकारी ली।
नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन, शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 09 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp