इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर: निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपने पूरे जोशो खरोश से जन आशीर्वाद पदयात्रा नगर पालिका अकबरपुर चेयरमैन पद प्रत्याशी सरिता गुप्ता एवं मनोज गुप्ता के साथ हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और सम्मानित नगर वासी जनता के साथ संपन्न हुई। भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता की जन आशिर्वाद यात्रा ने विरोधी दलों में खलबली मचा दी है। भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता ने आने वाली 11 तारीख को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की।” दो बातें ना जाना भूल ,योगी मोदी कमल का फूल!! जन जन की है यही पुकार, सरिता गुप्ता फिर इस बार !!आदि नारों से पूरी शोभायात्रा गुंजायमान रही ।जन आशीर्वाद यात्रा में जिले के यशस्वी जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,नगर निकाय प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री,नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,पूर्व विधायक संजू देवी,श्याम बाबू गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रमा शंकर सिंह, निकाय चुनाव के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव,महिला मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वासंती सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह, अवधेश द्विवेदी जिला मंत्री दीपक तिवारी,मनीष मिश्र, श्रीश मिश्र,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ला,सुधांशु त्रिपाठी,अतुल मिश्रा,अमित सिंह, बजरंगी पाठक,नवनीत मद्धेशिया,राजकुमार सेठ,अभिमन्यु अग्रहरी,गगन मिश्रा,सुनील दुबे, आदित्य शुक्ल,अभिमन्यु अग्रहरि राजेश सिंह बबलू ,प्रशांत अवधवासी,संदीप शर्मा आदि जिला पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में सम्मानित जनता शोभायात्रा में शामिल हुई।