Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। बीते दिनों आंधी और तूफान के कारण विभिन्न स्थानों पर विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी दिन रात विद्युत संबंधित कार्य करते हुए समस्त उपभोक्ताओं को विद्युत सुचारू रूप से प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।
अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बीते दिनों भयंकर आंधी और तूफान आने के कारण विद्युत विभाग के अनेकों पोल और तार जगह-जगह टूट गए थे जिसके कारण विभिन्न गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से प्रदान करने के लिए हमारे अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि विद्युत वितरण खंड आलापुर के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपकेंद्र एवं ग्राम सभाओं में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से प्रदान की जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी, कर्मचारी सुबह,दोपहर शाम और रात में भी विद्युत संबंधी कार्य युद्ध स्तर पर कर रहे हैं और उनका प्रयास है कि सभी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिलसकें।
अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव, उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत सहित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी विद्युत संबंधित कार्य निरंतर करते हुए समस्त उपभोक्ताओं को बिजली सुचारू रूप से प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 02 मई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp