Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश ! BJP मुख्यालय समेत ये जगहें निशाने पर, राजधानी में हाई अलर्ट

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

खासतौर पर केंद्रीय दिल्ली, सरकारी दफ्तरों, राजनीतिक कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

BJP मुख्यालय समेत दिल्‍ली में बढ़ाई गई चौकसी

दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय और आसपास के सरकारी परिसरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाकों या अहम सरकारी ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

किस तरह के हमले की है आशंका?

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों ने आत्मघाती हमला, वाहन में विस्फोटक लगाकर हमला (आईईडी), गोलीबारी और एक साथ कई जगहों पर हमले जैसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। इसी वजह से प्रमुख बाजारों, सरकारी भवनों और परिवहन केंद्रों पर एंटी-सबोटाज चेकिंग लगातार की जा रही है।

तैनात किए गए बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और QRT

दिल्ली पुलिस की बम निरोधक टीम, स्निफर डॉग यूनिट और क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) लगातार गश्त कर रही हैं। वहीं दिल्ली फायर सर्विस को भी किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही खास नजर

पुलिस को खास तौर पर लावारिस सामान, लंबे समय से खड़े वाहनों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। कई संवेदनशील इलाकों में रैंडम चेकिंग और सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी जिला पुलिस इकाइयों को खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय बलों के साथ तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालिया आतंकी मॉड्यूल के खुलासे ने बढ़ाई चिंता

यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी राजधानी में टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे और कई अहम जगहों की रेकी कर उसके वीडियो अपने हैंडलर्स को भेज रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 15 मई 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp