Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकर नगर:प्रेस क्लब चुनाव से पहले उठी बड़ी मांग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • “छूटे हुए पत्रकारों को जोड़ो, तभी कराओ चुनाव”

अंबेडकरनगर। (आशा भारती नेटवर्क) प्रेस क्लब चुनाव 2026 में अब सदस्यता को लेकर घमासान तेज हो गया है।
जनपद के पत्रकारों की ओर से चुनाव संचालन समिति से जोरदार मांग उठाई गई है कि जिले के सभी छूटे हुए ब्यूरो चीफ एवं पत्रकार साथियों का नाम प्रेस क्लब की सूची में जोड़ा जाए, उसके बाद ही निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया जाए।
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सर्वजीत त्रिपाठी, सदस्य देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह जुग्गी, अली असगर नकवी एवं अनूप सिंह से पत्रकारों ने अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्षता के लिए सभी पात्र पत्रकारों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।
पत्रकारों का कहना है कि अगर किसी भी सक्रिय पत्रकार या ब्यूरो चीफ का नाम सूची से बाहर रहता है, तो चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होंगे।
प्रेस क्लब चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई है और अब सभी की नजर चुनाव संचालन समिति के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 25 मई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp