Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ बी0आर0 अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का हुआ शुभारंभ–मुख्य विकास अधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर 11 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) डॉ बी0आर0 अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य समाज सुधारकों, महापुरुषों, सामाजिक न्याय के प्रणेतागण तथा सांस्कृतिक विभूतियों की मूर्तियों की सुरक्षा, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित मूर्तियों के संरक्षण हेतु सुरक्षात्मक छत्र का निर्माण, बाउंड्रीवाल/रेलिंग, हरियाली विकास, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पाथवे तथा सूचना पट्ट स्थापित किए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि किसी सार्वजनिक स्थल पर वर्तमान पर लगी मूर्ति पुरानी अथवा जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हैं, वहां आवश्यकतानुसार नई संगमरमर की मूर्तियां स्थापित कराई जा सकेंगी। योजना के अंतर्गत मूर्ति स्थलों को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सम्मानजनक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो सके।
उन्होंने बताया कि योजना में ऊर्जा दक्ष एवं सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी तथा प्रत्येक मूर्ति स्थल पर संबंधित महापुरुष के जीवन एवं योगदान से संबंधित संक्षिप्त जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही मूर्ति स्थलों पर हरित क्षेत्र विकसित कर उन्हें आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चयनित 10 –10 मूर्तियों का विकास कार्य कराया जाएगा। और एक चयनित स्थल पर अधिकतम 10 लाख रुपए का व्यय किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल मूर्तियों का संरक्षण ही नहीं, बल्कि महापुरुषों के विचारों के प्रति सम्मान, सामाजिक जागरूकता एवं नई पीढ़ी में प्रेरणा का भाव विकसित करना भी है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp