(आशा भारती नेटवर्क)
अबेडकर नगर। इन दिनों जनपद में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं, जबकि तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों गन्ने का जूस और छांव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गर्मी का असर सबसे ज्यादा मजदूरों, किसानों और राहगीरों पर देखने को मिल रहा है। तेज धूप के कारण कई लोग चक्कर आने और कमजोरी आने कीकी भी बात कहीं। प्रशासन की ओर से भी लोगों को सतर्क रहने और हीट वेव से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
हीट बेब से बचने के निम्न उपाय
1 दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
2 अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करें।
3 हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
तेज धूप में निकलते समय सिर पर गमछा, टोपी या छाता का प्रयोग करें।
4 बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
बाहर का बासी भोजन खाने से बचें और ताजे फल व तरल पदार्थ अधिक लें।
5 यदि चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।











