Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
जलालपुर,अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के ग्राम भूलापुर नगपुर निवासी रिंकू राजभर पुत्र रामनयन राजभर की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़कर गए हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू राजभर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह एक टेंट हाउस की दुकान पर नौकरी करते थे तथा अतिरिक्त आय के लिए बैटरी ईरिक्शा भी चलाता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।बताया जा रहा है कि देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा जलालपुर पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्री लगभग 7 वर्ष तथा एक पुत्र लगभग 6 वर्ष का बताया जा रहा है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp