(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं नितीश तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सम्मनपुर दिनेश सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में उ0नि0 दिनेश कुमार राय, उ0नि0 आशीष कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रियांशु कन्नौजिया पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम सतरही थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 19 वर्ष को पचहत्तर बाग मोड़ बहदग्राम आलमपुर गोमनपुर से आज दिनांक 28 म ई को समय 08:36 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 255 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।











