Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पचास लाख से अधिक विलंबित परियोजनाओं का डीएम ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 27 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में ₹50 लाख से अधिक लागत मूल्य विलंबित परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, वित्तीय एवं भौतिक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में प्रगति धीमी/विलंबित है, उनमें संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं समन्वय स्थापित कर अविलंब आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान जिला कारागार परियोजना, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज, अमृत सरोवर विकास कार्य, न्यायालय भवन मरम्मत, पर्यटन विकास कार्यों तथा विभिन्न विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि लंबित निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण कर कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में धनराशि, तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्तर पर समस्याएं हैं, उनसे संबंधित विस्तृत आख्या शासन को प्रेषित की जाए, जिससे शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किए जाएं तथा पूर्ण परियोजनाओं का समय से हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 27 मई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp