
संपूर्ण समाधान दिवस में नागरिकों व पत्रकारों ने की शिकायत उप जिला अधिकारी ने समस्या से निजात दिलाने का दिया आश्वासन
(आशा भारती नेटवर्क)
प्रिंस शर्मा संवाददाता
आलापुर अंबेडकर नगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय जा रहे हैं छोटे-छोटे मासूम बच्चों को सड़कों पर जल भरा होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों तथा राहगीरों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। बताते चलें कि न्यौरी मुख्य चौक पर अंडरपास सहित सभी प्रमुख मार्गों पर जल भराव होने के कारण विद्यालय जा रहे बच्चों अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को अत्यधिक दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। अत्यधिक जलभराव होने के कारण शिक्षक दिवस के अवसर पर तैयार होकर विद्यालय जा रहे बच्चों के ड्रेस जूते बैग सब पानी में भीग गए।
जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के प्रमुख चौक न्यौरी के जलालपुर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ एवं रामनगर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नालों पर अतिक्रमण एवं नालों के जाम होने के कारण जल निकासी न होने के कारण सड़कों पर पानी बह रहा है जिसके कारण विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों , छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज समाधान दिवस के अवसर वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, राकेश सिंह, सफ़्फू सिंह सहित स्थानीय नागरिकों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य चौक सहित प्रमुख मार्गों पर जल भराव होने के कारण अधिकतर अभिभावकों ने विद्यालय जा रहे हैं अपने बच्चों को अपने कंधों, टेंपों, मोटरसाइकिल से विद्यालय पहुंचाया। विद्यालय जाने वाले छोटे छोटे बच्चों को कीचड़ युक्त गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है अगर इसी प्रकार जल भराव की स्थिति रही तो अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। जल भरा होने के कारण संक्रमित बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।
इसके पूर्व भी स्थानीय नागरिकों ने उप जिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह को जल भराव के संबंध में ज्ञापन दिया था परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
तहसील दिवस के अवसर पर जल निकासी की समस्या के संबंध में ज्ञापन देने वाले लोगों से उपजिलाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द ही जल्द निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को जल निकासी के समाधान के लिए निर्देशित किया।











