Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

युवाओं, माई भारत वॉलंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स को अभियान से अधिकाधिक जोड़ने के निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 08 अक्टूबर 2026। भारत मण्डपम, नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केन्द्रीय मंत्री युवा एवं खेल मंत्रालय, माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री स्पोर्ट और डिफेंस मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से ‘टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए जोश टीम के शुभारंभ’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक युवाओं, माय भारत वॉलंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स को ‘जोश टीम’ से जोड़ने के निर्देश दिए गए। प्रतिभागियों को टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने तथा उपचार के दौरान उनका निरंतर सहयोग एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय ने कहा कि टीबी उन्मूलन की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। अभियान के शेष लक्ष्य को पूरा करने तथा टीबी को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय सहयोग की अपील की।
माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद ने कहा कि टीबी मरीजों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें समय से दवा उपलब्ध कराने तथा दवा का पूरा कोर्स सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि टीबी को जड़ से समाप्त करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और शासन की मंशा के अनुरूप सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हुए टीबी मुक्त भारत का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री वैभव मिश्रा ने कहा कि जिस भावना और उद्देश्य के साथ ‘जोश टीम’ का गठन किया गया है, उसी भावना के साथ अभियान को जनपद में आगे बढ़ाया जाएगा। टीम के माध्यम से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीबी का पूर्ण उन्मूलन आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों से अपील के साथ उन्हें टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलायी गयी।
इस अवसर पर एन०सी०सी० नोडल, जनपद स्तरीय यूथ अधिकारी (माई भारत), पंचायती राज विभाग, टीबी फ्री ग्राम पंचायत के प्रधान सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, सहयोगी विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक हेतु नामित नोडल अधिकारी, वालिंटियर्स (एन०सी०सी० एव माई भारत), टीबी विजेता एवं निःक्षय मित्र द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp