Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 22 सितंबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) विकसित भारत-2047 के अंतर्गत संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को टांडा विकासखंड के चयनित विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं में विकसित भारत-2047, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नागरिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिताएं लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज टांडा, जनता इंटर कॉलेज उठरेथू, किसान इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर, विवेकानंद इंटर कॉलेज टांडा, सरस्वती विद्या मंदिर टांडा, वेद माता गायत्री बालिका हाईस्कूल टांडा, गिरिजा देवी हरदेव सिंह विद्यालय टांडा, भगवती प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलांगर तथा नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बाभनपुर में आयोजित की गईं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और राष्ट्रीय भावना का प्रदर्शन किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जिम्मेदार नागरिक बनने और सेवा कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp