Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की डीएम ने की समीक्षा, त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

विद्युत दुर्घटनाओं में हानि के मामलों पर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 16 मार्च 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह की उपस्थिति में जनपद में विद्युत दुर्घटनाओं से होने वाली जन–धन हानि से संबंधित लंबित प्रकरणों की तहसीलवार एवं प्रकरणवार समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत, मुख्य अभियंता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता विद्युत स्तर से प्रपत्रों की अनुपलब्धता आदि कारण से लंबित अथवा निक्षेपित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराते हुए अवशेष लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि अग्निकांड से फसल आदि की क्षति के आकलन, विकलांगता आकलन सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित प्रकरणों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को नियमानुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने और विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp