Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बोगस फर्म बनाकर करोड़ो की जी0एस0टी0 चोरी मे संलिप्‍त व्‍यक्ति गिफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। आशा भारती नेटवर्क) उपायुक्त राज्य कर सुनील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अम्‍बेडकरनगर जिले के राम जानकी मंदिर रोड शहजादपुर के पते पर रजिस्‍टर्ड फर्म अंसारी ट्रेडर्स की रेकी राज्‍य कर अधिकारी खण्‍ड-1 द्वारा की गयी। उल्लिखित पते पर कोई भी फर्म संचालित नही पायी गयी। फर्म के रजिस्‍ट्रेशन में संलग्‍न किये गये प्रपत्र कूटरचित पाये गये। इसके क्रम मे राज्‍य कर अधिकरी खण्‍ड-1 द्वारा कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उपायुक्त सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अम्‍बेडकरनगर पुलिस की तत्‍परता से रू० 10.13 करोड़ की फर्जी आई0टी0सी0 का लाभ लेने में संलिप्‍त व्‍यक्ति विनोद कुमार पुत्र मोहित राम निवासी पंजाबी बस्‍ती, बलजीत नगर दिल्‍ली को अम्‍बेडकरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनोद कुमार से पूछताछ जारी है जिससे इस गिरोह में शामिल अन्‍य आरोपियों का भी राजफाश किया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp