Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद के 09 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

*गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा, जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू*

अंबेडकर नगर 23 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र श्रीमती ईशा प्रिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिक्त पद पर निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 29 सितम्बर, नामांकन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम-निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु जनपद में 09 मतदान केंद्र यथा–
170– कार्यालय क्षेत्र पंचायत अकबरपुर, 171–कार्यालय क्षेत्र पंचायत कटेहरी, 172–कार्यालय क्षेत्र पंचायत भीटी, 173–कार्यालय क्षेत्र पंचायत जलालपुर, 174–कार्यालय क्षेत्र पंचायत भियांव, 175–कार्यालय क्षेत्र पंचायत रामनगर, 176–कार्यालय क्षेत्र पंचायत जहांगीरगंज, 177–कार्यालय क्षेत्र पंचायत बसखारी तथा 178–कार्यालय क्षेत्र पंचायत टांडा बनाए गए हैं। जहां मतदाताओं द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से 4:00 तक मतदान करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp