Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतकर्ता संतुष्टि सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 11 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों एवं आवेदनों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर आवेदक से संपर्क स्थापित करें और उसे निस्तारण की स्थिति की स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आख्या अपलोड करते समय सही श्रेणी का चयन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशानुसार प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं शिकायतों की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp