Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर विद्युत व्यवस्था और सुदृढ़ करने के निर्देश, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 13 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में विद्युत व्यवस्था, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, सांसद लालजी वर्मा, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, अकबरपुर विधायक
राम अचल राजभर तथा आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आवश्यक सुझाव दिए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रीष्म ऋतु में और बेहतर विद्युत सुनिश्चित करने हेतु आवश्यकतानुसार विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने, जर्जर अथवा झुके हुए विद्युत पोलों को शीघ्र ठीक कराने तथा ढीले विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त किए जाने के सुझाव दिए गए। विगत दिनों आई आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं लाइनों की मरम्मत के अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि, आरडीएसएस योजना, बिजनेस प्लान तथा आरडीएसएस (एलओएच) अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु हेतु विद्युत विभाग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन सूचना नियमित रूप से समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को बिजनेस प्लान में सम्मिलित करते हुए पुनः शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता विद्युत, समस्त अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp