Written by
Asha Bharti News

{गिरजा शंकर गुप्ता}
अबेडकर नगर 20 मई 2026। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, फूलचंद यादव ने बताया कि जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में कृषि उत्पादन मण्डी समिति, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर द्वारा अपने नियन्त्रणाधीन दुकानों को जिसे दुकानदारों को लीज पर आवंटित किया गया है जिसके पंजीकरण हेतु दिनांक 22 म ई को पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक कृषि उत्पादन मण्डी समिति, सिंझौली, अकबरपुर में स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा विशेष पंजीकरण कैम्प लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवंटित दुकानदार उक्त विशेष पंजीकरण कैम्प में अपनी दुकानों के लीज का पंजीयन कराना सुनिश्चित करे।










