Written by
Asha Bharti News
नई मंडी में व्यवस्थाएं पूरी, स्थानांतरण को लेकर विक्रेताओं में दिखी नाराजगी
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर। जनपद मुख्यालय पर स्थित शहजादपुर मंडी के दुकानदारों को तीन दिन का अंतिम नोटिस
नई सब्जी मंडी बभनगवां रोड पर पहले से संचालित
अतिक्रमण और जाम की समस्या बनी कार्रवाई का कारण
निर्धारित समय के बाद होगी प्रशासनिक कार्रवाई
अकबरपुर। शहजादपुर स्थित सब्जी मंडी को लेकर नगर पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। पालिका ने मंडी क्षेत्र में कारोबार कर रहे सब्जी विक्रेताओं, ठेला और पटरी दुकानदारों को तीन दिन के भीतर स्थान खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। नगर पालिका का कहना है कि कई बार चेतावनी और अपील के बावजूद विक्रेता निर्धारित नई सब्जी मंडी में स्थानांतरित नहीं हो रहे हैं।










