(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। 18 वारंटियों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई की गई।
माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा 10 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा लगातार की जा रही दबिश एवं खोजबीन के परिणामस्वरूप दिनांक 07.06.2026 को कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी वारंटियों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*विवरण गिरफ्तार वारंटीगण*
1. अमरनाथ पुत्र रामदत्त निवासी सोनगांव जमालपुर थाना को0 अकबरपुर
2. प्रवीण कुमार वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा निवासी पसियापारा थाना को0 अकबरपुर
3. नितेश तिवारी पुत्र शेषमणि तिवारी निवासी जमुनीपुर थाना को0 अकबरपुर
4. आज्ञाराम पुत्र पाले निवासी चाँदपुर भटपुरा थाना को0 अकबरपुर
5. अबधेश पुत्र पाले निवासी चाँदपुर भटपुरा थाना को0 अकबरपुर
6. बुझावन पुत्र जियावन निवासी सिसानी अखईपुर थाना को0 अकबरपुर
7. बलई पुत्र जियावन निवासी सिसानी अखईपुर थाना को0 अकबरपुर
8. दीपू उर्फ दीपनारायण पुत्र राममुन्नर निवासी विहलोलपुर थाना को0 अकबरपुर
9. अमित पुत्र चन्द्रशेखर निवासी विहलोलपुर थाना को0 अकबरपुर
10. मो० इजहार पुत्र मो० आरिफ निवासी कुड़िया चितौना थाना को0 अकबरपुर
11. अच्छेलाल पुत्र रामजियावन निवासी माधवपुर थाना को0 अकबरपुर
12. रामू पुत्र बैजनाथ निवासी माधवपुर थाना को0 अकबरपुर
13. दिनेश पुत्र बहादुर निवासी संघतिया शाहजादपुर थाना को0 अकबरपुर
14. सुरेश पुत्र गुड्डू निवासी संघतिया शाहजादपुर थाना को0 अकबरपुर
15. कतवारू पुत्र दुलारे निवासी विगरिया बनकेगांव थाना को0 अकबरपुर
16. जोखू पुत्र भदई निवासी उकरा थाना को0 अकबरपुर
17. धौताल वर्मा पुत्र रामअचल निवासी सुराड़ी थाना को0 अकबरपुर
18. विवेक कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मीरानपुर थाना को0 अकबरपुर
*अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*









