Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) कांग्रेस पार्टी की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला किए जाने को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा साधू ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी की संविधान के प्रति सम्मान करने की ढोंग किए जाने को बेनकाब किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी। कहा कि लगातार जनता को गुमराह किया जाना कांग्रेस पार्टी की नीति बन चुकी है। कांग्रेस लगातार मिल रही अपनी हार से बौखला गई है। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठ का पर्दाफ़ाश: भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त हुई है। कांग्रेस ने देश की जनता से छलावा कर सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनने से रोककर पण्डित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया था। कांग्रेस पार्टी की सरकार में बैलेट बॉक्स को लूट कर, बूथ कैप्चरिंग कर वोट चोरी करती थी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार गरीब, पिछड़ों, दलितों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर पूरा किया है। कहा कि देश की जनता लगातार प्रदेशों में भाजपा की सरकार देश की विकास और कानून व्यवस्था पर बना रही है। भाजपा सरकार बिना किसी भेद भाव और भ्रष्टाचार किए सभी को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर परलोक जा चुके हैं। हमारी बहन बेटियां आधी रात को बिना डर कहीं भी आ जा सकती हैं।व्यापारी को गुंडा टैक्स नहीं देना पड़ रहा है। आज पैसों के लिए किसी व्यापारी और उसके बच्चे का अपहरण नहीं हो रहा है।

Advertisement Box

<span class=कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा">
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp