Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी ईशा प्रिया

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक हुई

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 28 सितंबर, 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा), एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि निवेशकों एवं उद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा में उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद को 169 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष 173 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं, जिनमें 34 लाभार्थियों को ऋण वितरित, 33 आवेदन स्वीकृत तथा 140 आवेदन लंबित हैं।

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण एवं स्वीकृत आवेदनों पर तत्काल ऋण वितरण के निर्देश दिए।
ओडीओपी ऋण योजना में 50 के लक्ष्य के सापेक्ष 80 आवेदन भेजे गए, जिनमें 23 स्वीकृत तथा 23 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सीएम-युवा योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा ओडीओसी एवं विपणन प्रोत्साहन योजना का लाभ अधिकाधिक पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), उपायुक्त उद्योग, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा उद्यमी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp