Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को ससमय सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 28 अक्टूबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संबंधित विभागों अधिकारियों को समारोह पूर्वक मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को दिनांक 01, 02 व 03 अक्टूबर को सभी नगर पंचायतों / नगर पालिकाओं के विभिन्न चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाने के साथ ही नगर निकायों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर तिरंगा लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

*अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है–*
*सुबह 6:30 बजे* क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर से नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों और क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो डॉ राम मनोहर लोहिया चौक शहजादपुर पहुंचेगी। प्रभात फेरी का समापन श्री गांधी आश्रम पर होगा।

*सुबह 7:30 बजे* गणमान्य नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय गांधी आश्रम अकबरपुर में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया जाएगा।

*सुबह 8:00 बजे* सभी सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों/ संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज कराया जाएगा। समस्त सरकारी कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थाओं तथा अन्य संस्थाओं में कार्यालय अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर का अनावरण एवं माल्यार्पण पश्चात गांधी जी के जीवन –वृत्त, दर्शन, कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

*सुबह 8:45 बजे0* एकलव्य स्टेडियम पर 03 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

*सुबह 10:00 बजे* जिला पंचायत सभागार में महात्मा गांधी जी के जीवन वृत्त पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

*पूरे दिन (02 अक्टूबर 2026)* सभी शैक्षणिक संस्थाओं में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय गांधी आश्रम पर 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2 अक्टूबर 2026 को 12:00 बजे तक सूत कताई यज्ञ व खादी प्रचार अभियान। नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों द्वारा नगर क्षेत्र में तथा ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। वृद्धाश्रम एवं अन्य स्थानों पर विशेष सहयोगात्मक कार्यक्रम होंगे।

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp