Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में बड़ा हादसा टला: SA अपार्टमेंट का मुख्य पिलर धंसा, टेढ़ी हुई छह मंजिला इमारत; 25 परिवार सुरक्षित निकाले गए

Author Image
Written by
Asha Bharti News

​

लखनऊ : (आशा भारती नेटवर्क) राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलागंज के बारूदखाना इलाके में सोमवार सुबह उस समय भारी दहशत फैल गई, जब एक छह मंजिला अपार्टमेंट का मुख्य पिलर अचानक टूट गया। तेज धमाके जैसी आवाज और इमारत में हुए कंपन से फ्लैटों में मौजूद परिवारों को लगा जैसे शक्तिशाली भूकंप आ गया हो।

Advertisement Box

लोग अपने घरों के दरवाजे तक बंद किए बिना बच्चों और बुजुर्गों को लेकर नीचे की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपार्टमेंट के 24 फ्लैटों में रहने वाले 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षा की दृष्टि से सामने वाली इमारत को भी खाली कराकर आसपास के 50 मीटर दायरे को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील कर दिया गया।

​भूकंप जैसी दहशत, ईंटों से दिया अस्थाई सहारा

अपार्टमेंट के पांचवें तल पर रहने वाले दवा कारोबारी सैयद शारिक हासिमी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अचानक इमारत हिलने लगी। पिलर टूटने के कारण बिल्डिंग के पिछले हिस्से में दरार और गैप आ गया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। हादसे को टालने के लिए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ईंटें मंगवाकर टूटे पिलर के आसपास अस्थाई सपोर्ट लगाया। घटनास्थल पर जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार समेत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एलडीए के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और भवन की स्थिरता बनाए रखने के उपाय शुरू किए।

अवैध निर्माण और अनदेखी का आरोप

वर्ष 2014 में बने इस भवन के निवासियों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले नियमों के खिलाफ बिल्डिंग की छठी मंजिल बना दी गई थी, जिससे ढांचे पर अत्यधिक भार बढ़ गया। स्थानीय निवासी ठेकेदार इसरार व अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले छह महीनों से इमारत की बदहाली और सुरक्षा को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

​सड़क पर आया परिवारों का आशियाना

लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत मोहम्मद फरहान और मोहम्मद हसीब जैसे कई आवंटियों ने रोते हुए बताया कि जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर उन्होंने यहां फ्लैट खरीदे थे। पूरी गृहस्थी अंदर छूट गई है और अचानक बेघर होने से वे लाचार हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों के ठहरने और भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा है, जबकि एलडीए निर्माण की वैधता की जांच कर रहा है।

 

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp