(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 23 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अकबरपुर, अंबेडकर नगर में आज एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय वृहद’रोजगार मेला’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण महिला वक्फ एवं हज विभाग उ०प्र० प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया ईशा प्रिया एवं मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने भी मेले में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं का मार्गदर्शन किया।
प्रमुख बिंदु एवं मेले की उपलब्धियांः
प्रतिभागी कंपनियांः देश एवं प्रदेश की 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
अभ्यर्थियों की सहभागिताः मेले में कुल 678 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया।
सफल चयनः पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 438 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट रोजगार हेतु चयनित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी महोदया ईशा प्रिया ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से स्थानीय युवाओं को एक ही मंच पर देश की नामी कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने भी चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त संत पाल नोडल प्रधानाचार्य आई०टी०आई० चन्द्रशेखर सिंह सहित समस्त आई०टी०आई एवं कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कर्मचारियों मौजूद रहे।








