Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए EVM एवं VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 29 सितंबर से

Author Image
Written by
Asha Bharti News

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने FLC स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा*

Advertisement Box

*निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश*

अंबेडकरनगर 28 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क)
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में प्रयुक्त की जाने वाली EVM एवं VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की प्रक्रिया दिनांक 29 सितम्बर 2026 से प्रारंभ होगी। FLC प्रक्रिया के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में FLC स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए FLC की समस्त प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने FLC स्थल पर सुरक्षा, आवश्यक व्यवस्थाओं, उपकरणों एवं अन्य तैयारियों को समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिए।
निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाली EVM एवं VVPAT की जांच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किया जाता है। केवल FLC में उत्तीर्ण EVM एवं VVPAT का ही निर्वाचन में उपयोग किया जाता है। FLC की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी Manual on Electronic Voting Machine में निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली EVM एवं VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच 29 सितम्बर 2026 से कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप FLC संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
FLC प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है। साथ ही, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को FLC प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अधिकृत किया गया है। इस संबंध में जिला मुख्यालय स्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से दिनांक 18 एवं 22 सितम्बर 2026 को लिखित रूप से अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने का अनुरोध किया गया था। प्राप्त अनुरोध पत्रों की संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालय द्वारा पुष्टि भी की जा चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कहा कि FLC प्रक्रिया निर्वाचन की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता की दृष्टि से महत्वपूर्ण चरण है। आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp