Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नर्स की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर.

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार में किराए के कमरे में मृत मिली नर्स के मामले में पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव दफना दिया गया।

Advertisement Box

कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा सारंगपुर निवासी राम स्वरूप सोनी की बेटी रजनी उर्फ शिल्पा सोनी जेएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह बरौंसा बाजार स्थित एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी और अस्पताल के पास ही किराए के कमरे में रहती थी।
शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर बगल में रहने वाली नर्स ने खिड़की से अंदर झांका। इस दौरान शिल्पा का शव रोशनदान से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

मृतका की मां कुसुम ने बताया कि शुक्रवार रात बेटी ने नवरात्रि में घर आने की बात कही थी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मां ने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp