Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबादी की जमीन पर बना रहें मकान को भतीजे ने बुलडोजर से गिरा दिया।
आपको बता दें कि भीटी तहसील के महरुआ थाना क्षेत्र में स्थित लोहझरा गांव निवासी राजकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय लालजी सिंह अपना एक मकान बना रहे थे 9 अक्टूबर 2026 को दबंगों ने जेसीबी मशीन से गिरा दिया।
पीड़ित ने महरुआ थानाध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सौरभ सिंह व शांत कुमार सिंह पुत्रगण दिलीप कुमार सिंह ने जेसीबी मशीन से लोहझरा ग्राम में बन रहे नवनिर्मित मकान को जमींदोज कर दिया और दबंगों ने घर पर आकर धमकी दी कि वहां पर निर्माण करने गए तो इसी बुलडोजर से रौंदकर मार डालूंगा। परिवार डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की हैं।










