Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश में अंबेडकर नगर अव्वल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से मिली उल्लेखनीय सफलता

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ताअंबेडकरनगर, 11अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी प्रशासनिक मार्गदर्शन में जनपद अम्बेडकरनगर ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासपरक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय समन्वय, जवाबदेही और कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। यह उपलब्धि मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह सहित जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, कार्यों की नियमित समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनपद के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए अपेक्षा की कि सभी विभाग इसी कार्यदक्षता, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहें तथा विकास कार्यों को और गति प्रदान करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp