Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग अलर्ट, ड्रोन से की जा रही निगरानी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

छत्तीसगढ़: रायपुर के जशपुर जिले में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानव-हाथी द्वंद्व की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा सतर्कता एवं निगरानी बढ़ा दी गई है। हाथियों की गतिविधियों पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। साथ ही मैदानी अमले को अलर्ट रखते हुए प्रभावित गांवों में मुनादी के जरिए ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

Advertisement Box

वनमंडलाधिकारी जशपुर ने बताया कि 12 अक्टूबर को तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर बीट में हाथियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। वन अमले द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई तथा जंगल में प्रवेश नहीं करने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई।

ड्रोन से निगरानी, मैदानी अमले को किया गया अलर्ट

वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे हाथियों की स्थिति और उनके विचरण की जानकारी प्राप्त कर समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें। विभाग का मैदानी अमला भी सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

वन विभाग ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी और ग्रामीणों की जागरूकता से मानव-हाथी द्वंद्व की संभावित घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से प्रभावित गांवों में लगातार सतर्कता बरतने और विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

हाथियों को घेरने, भगाने या फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास न करें

वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर स्वयं उन्हें भगाने, घेरने अथवा उनके नजदीक जाने का प्रयास न करें। हाथियों के साथ फोटो या वीडियो बनाने के लिए उनके समीप जाना भी खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

विभाग ने विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखने, रात्रि के समय अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने तथा नशे की स्थिति में जंगल अथवा हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने की समझाइश दी है।

ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग से सुरक्षित होगा मानव-हाथी सह-अस्तित्व

वनमंडलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा वन विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, समय पर सूचना और जनजागरूकता के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम वन अधिकारी अथवा कर्मचारी को सूचित करें। ग्रामीणों का सहयोग, समय पर सूचना और सुरक्षा निर्देशों का पालन मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार
आज फोकस में

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली
आज फोकस में

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील
आज फोकस में

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 14 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp