
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। जिले की सीमा यादव नगर से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक दर्जनों स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की अध्यक्षता एवम् पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव के संचालन में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने अभिमन्यु अग्रहरि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का विशेष महत्व है। किसान मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है, जो किसानों की समस्याओं को समझने, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिमन्यु अग्रहरि के नेतृत्व में किसान मोर्चा जनपद में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा और किसानों के हित में सक्रियता से कार्य करेगा।
नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करना, किसानों के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी।
अध्यक्षता कर रहे जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह, सम्मान और सहयोग से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष को नई ऊर्जा मिली है। वह सभी को साथ लेकर किसान मोर्चा को जनपद में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,विकास सिंग विक्की,अमित पाण्डेय,संगम पाण्डेय,राकेश शर्मा,प्रहलाद वर्मा, ऋषभ त्रिपाठी,अमित तिवारी,अरविंद सिंह डिंपू,आकाश कुमार,अनिल उपाध्याय,अवनीश पाठक,रमेश अग्रहरि,सांवली प्रसाद अग्रहरि,कुलदीप अग्रहरि,रहमतुल्ला काजी,असगर खान,उत्तम अग्रहरि,विशाल अग्रहरि,श्याम पाण्डेय,महेंद्र जायसवाल,शैलेश तिवारी,परम हंस वर्मा,पवन गुप्ता,विष्णु यादव, निशांत राजभर सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।











