Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर, 26 फरवरी 2026। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निवेश मित्र पोर्टल की प्रगति, विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा उद्यमियों को समयबद्ध एनओसी/लाइसेंस जारी करने की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाएं।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैंकों द्वारा प्राप्त, स्वीकृत एवं वितरित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें और अधिकाधिक युवाओं एवं उद्यमियों को योजनाओं से लाभान्वित करें।
इसके अतिरिक्त ODOP के अंतर्गत कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) तथा प्रस्तावित एमएसएमई ऑडिटोरियम एवं निजी औद्योगिक पार्क से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं स्थानीय उत्पादों के संवर्धन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु सकारात्मक एवं संवेदनशील होकर कार्य करें। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक आयुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता विद्युत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp