Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टांडा में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम एवं ब्लॉक स्तरीय दक्षता परीक्षा व भव्य पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद के टांडा क्षेत्र स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खासपुर में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खासपुर एवं त्रिवेणी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम एवं स्व० श्री श्यामलाल वर्मा मेमोरियल ब्लॉक स्तरीय दक्षता परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला द्वारा समारोह का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर उन्होंने ‘स्कूल चलो अभियान’ का भी औपचारिक शुभारंभ करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। ‘स्कूल चलो अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। इस प्रकार की दक्षता परीक्षाएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर करती हैं। आज सम्मानित किए गए पूर्व छात्र वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के अध्यापकों को सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया, उन्होंने विद्यालय में बच्चों को रोजाना समाचार पत्र का पाठन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान दक्षता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उम्मे कुलसूम (पीएम श्री खासपुर) को साइकिल एवं पुस्तक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका (फरीदपुर कुतुब) को ₹3000 एवं पुस्तक तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य (यू.पी.एस. बेलहरी) को ₹2500 एवं पुस्तक प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 7 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹1000 एवं पुस्तक देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। ट्रस्ट द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई, जिससे छात्रों में उत्साह का वातावरण देखा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व अध्यापक श्री हरीराम वर्मा, महावीर वर्मा के साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र, जो आज विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इनमें श्री जय नाथ वर्मा (इनकम टैक्स कमिश्नर), श्री विनय सिंह (उप कृषि निदेशक), श्री शिव नाथ वर्मा (जॉइंट चीफ ऑडिट ऑफिसर), डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. संजय (कैंसर विशेषज्ञ), घनश्याम (लेखाकार) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मज़हर रब्बानी व अन्य अध्यापकगणों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदानकर स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुबैस अहमद, गयूर अहमद अंसारी, शुभम पटेल, एआरपी अवधेश कुमार, लवकुश, सुशील सिंह, शिवपूजन शुक्ला, शाह मोहम्मद, शमैखुल मक्की, निशाउद्दीन बैग, आदिल शाह बेग, अरविंद तिवारी, शील मिश्रा, शीरी फातिमा, सुप्रिया वर्मा, अर्चना वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp