Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मत्स्य पालकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

बिजली सहायता और ऋण पर अनुदान का मिलेगा लाभ

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मत्स्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। उ.प्र. मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत मछुआ और मत्स्य पालक परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभागीय पोर्टल 18 मार्च 2026 से खोल दिया गया है। इसके माध्यम से पात्र लाभार्थी जल जीव पालन से जुड़ी गतिविधियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के तहत बिजली पर राज्य सहायता दी जाएगी। इसके अलावा मत्स्य पालन के लिए लिए जाने वाले अल्पकालिक और दीर्घकालिक बैंक ऋण पर ब्याज में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को आर्थिक सहयोग देना है।
योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें परियोजनाओं का विवरण, अनुदान की सीमा, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं।
आवेदक अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, निकट बाल विद्या बिंदु साबुन विभाग गली, अकबरपुर में संपर्क कर सकते हैं। यहां कार्य दिवस में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp