Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खनन विभाग द्वारा अवैध खनन में लगे वाहनों को किया सीज

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन /परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 म ई को तहसील अकबरपुर के अन्र्तगत ग्राम विजयगांव में अवैध मिट्टी का परिवहन किये जाने पर 05 ट्रैकटर मय ट्राली को थाना कोतवाली अकबरपुर की सुपुर्दगी में दिया गया व तहसील टाण्डा के ग्राम मुजाहिदपुर में मिट्टी का अवैध खनन / परिवहन किये जाने पर 01 ट्रैक्टर मय लोडर एवं 03 ट्रैक्टर मय ट्राली को थाना बसखारी में उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली-2021 में दिये गये प्राविधानों के अन्र्तगत सीज किया गया। उक्त के अतिरिक्त तहसील टाण्डा के थाना हंसवर के अन्तर्गत ग्राम सेमरा नसीरपुर, दाउदपुर, लखनपुर एवं मेंहदी आदि स्थानो पर प्राप्त शिकायतों के क्रम में स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें ग्राम सेमरा नसीरपुर के पास 02 ट्रैक्टर मय ट्राली तथा ग्राम मेंहदी के पास 03 ट्रैक्टर मय ट्राली द्वारा मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया जिसे नियमानुसार थाना हंसवर में सीज कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp