Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम स्वनिधि योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • जिलाधिकारी ने बैंकर्स को समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अबेडकर नगर 21 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निकायवार एवं बैंकवार प्रेषित, लंबित, स्वीकृत एवं वितरित आवेदनों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि विभिन्न शाखाओं में स्वीकृत आवेदनों पर तत्काल ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए उन्हें स्वीकृत कर लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शहरी रेहड़ी-पटरी एवं लघु व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण योजना है, उन्होंने अधिक से अधिक लाभार्थियों को सुगमता से योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय लाभार्थियों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बैंकों से प्रभावी समन्वय स्थापित करें, और योजना का लाभ सरल एवं सुगम रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और रोजाना की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संबंधित विभागीय अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 22 मई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp