Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

72 ग्राम पंचायतों व 121 राजस्व ग्रामों के ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 25 मई 2026। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “जल अर्पण दिवस” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की 65 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। इन परियोजनाओं से जनपद की 72 ग्राम पंचायतों एवं 121 राजस्व ग्रामों के हजारों ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड कटेहरी स्थित पियारेपुर पेयजल योजना पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में जल अर्पण समारोह आयोजित किया गया। वहीं विकास खंड भीटी के नगहरा पेयजल योजना पर कटेहरी  विधायक धर्मराज निषाद द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में विकास खंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत अफजलपुर स्थित अफजलपुर पेयजल योजना पर आयोजित जल अर्पण समारोह में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अकबरपुर श्री विशाल सारस्वत, अधिशाषी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एवं ग्राम प्रधान अफजलपुर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर योजना का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए “जल वंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पंप हाउस एवं उच्च जलाशय पर रक्षासूत्र बांधकर “जल बंधन” कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ “जल संवाद” आयोजित कर जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल एवं जल के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला द्वारा “हर घर जल” की घोषणा करते हुए कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 27 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp