Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा के जिलाध्यक्ष बने दिलीप देव पटेल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकरनगर जिले के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने जिला महामंत्री रहे दिलीप पटेल देव को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश के शेष बचे पांच जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई थी, जिसमें अंबेडकरनगर से दिलीप पटेल देव के नाम पर मुहर लगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

यह भी उम्मीद है कि आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। दिलीप पटेल देव लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह जिला महामंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 28 मई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp