(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में विगत दिनों रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
अहिरौली थाना क्षेत्र कुर्मी डीहा निवासिनी विवाहिता ने पति सम्मान सिंह ससुर विजय कुमार सिंह देवरा गौरव सिंह नंदोई डॉक्टर प्रखर सिंह पर दहेज में 5 लाख रुपए न देने पर विवाहिता के पिता अनिरुद्ध सिंह जनपद आजमगढ़ को आ रही ट्रेन के सामने फेंकने से मृत्यु होने का आरोप लगाया है। पीड़िता का अहिरौली थाने में सुनवाई न होने से विवाहिता के साथ दर्जनों महिलाएं व पुरुष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिलें और अपनी शिकायत दर्ज कराई। विवाहिता का आरोप है कि ससुरारी जनों ने जबरदस्ती मृतक अनिरुद्ध सिंह के मोबाइल को छीन कर हमारे मोबाइल पर फोन किया गया की अब हम मरने जा रहे हैं इसके बाद आरोपियों द्वारा उनको चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई।










