Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकर नगर:सौरभ साहू ने नीट परीक्षा पास कर जनपद का नाम किया रोशन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

   {गिरजा शंकर गुप्ता} 
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क)अकबरपुर तहसील के अंतर्गत स्थित
ग्राम गोविंद गणेशपुर के होनहार छात्र सौरभ साहू (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रामभवन ने NEET 2026 में 578 अंक प्राप्त कर 18810वीं रैंक हासिल की है।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद के लिए गर्व का विषय है। सौरभ साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया हैं। हमारे संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेहनत और परिश्रम से सफलता हासिल की जा सकती है।
इस शानदार सफलता पर आज भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के पदाधिकारियों ने सौरभ के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Advertisement Box

   इस मौके पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि साहू, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता उर्फ पिंटू साहू,जिला महामंत्री डॉ. शिव शंकर साहू, कटेहरी विधानसभा अध्यक्ष मिश्रीलाल साहू आदि उपस्थित रहे, वहां पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 20 जुलाई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp