Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भूमि विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु लोक महापंचायत कार्यक्रम आयोजित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 20 जुलाई, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में भूमि विवादों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशन में जनपद के समस्त तहसीलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संबंधित उप जिलाधिकारीगण/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी/नायब तहसीलदार, लेखपाल, सम्मानित जनप्रतिनिधि, तटस्थ व निष्पक्ष व्यक्तियों की उपस्थिति में लोक महापंचायत कार्यक्रम आयोजित कर भूमि से संबंधित विवादों खासकर आबादी से संबंधित प्रकरणों का, जिसमें आपसी समझौता सुलहनामा और वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया गया।
इसी के क्रम में आज तहसील जलालपुर और टांडा में विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग की विशेष टीमों द्वारा लोक महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में उपजिलाधिकारी सहित राजस्व अधिकारियों, विकास विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित लेखपालों की उपस्थिति रहे। उपजिलाधिकारी जलालपुर श्रीमती मधुमिता सिंह ने बताया कि तहसील जलालपुर में उक्त अभियान के तहत धवरुआ में 30, बड़ागांव में 29, खालिसपुर भटौली में 07, अजमलपुर में 14 एवं मरहरा में 14 भूमि विवादों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी टांडा ने बताया कि तहसील टांडा में ग्राम रामडीह सराय में आयोजित लोक पंचायत में 13 विवादों का निस्तारण किया गया।
लोक महापंचायत कार्यक्रम के दौरान आबादी से संबंधित विवादों / शिकायतों की सुनवाई कर उनका मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच, पक्षकारों की सुनवाई एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अपने क्षेत्र के समस्त भूमि विवादों एवं उन पर अब तक की गई कार्यवाही का पूर्ण विवरण लेकर उपस्थित रहे। लोक महापंचायत में ग्रामीणजन द्वारा अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा गया। शासन की मंशा के अनुरूप भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कराया जा रहा है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp