Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकर नगर:: खजूरी बाजार गोलीकांड मामले में दो अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

*महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ*
अंबेडकर नगर। एसओजी,स्वाट,सर्विलांस व थाना मालीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली, अवैध असलहा, कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई।

Advertisement Box

आपको बता दें कि एसओजी,स्वाट,सर्विलांस व थाना मालीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना मालीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 25 जुलाई.2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू अपने साथी के साथ जिंदासपुर जंगल में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा मौके पर पँहुचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त दुर्गेश सिंह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु भेजा गया। उसके कब्जे से एक अदद .32 बोर अवैध पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (UP45 AP 3743) बरामद हुई। घटनास्थल के समीप जंगल में छिपे दूसरे अभियुक्त आलोक मिश्रा को भी पुलिस टीम द्वारा कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp