Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ध्रुव गुप्ता की मारपीट के बाद हुई मौत, बाजार में शव रखकर किया प्रदर्शन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

परिजनों और ग्रामीणों ने नगपुर बाजार में शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन,आर्थिक मदद व कार्यवाही की मांग

Advertisement Box

पुलिस के समझाने पर शव को सड़क से हटाकर रास्ता खोला

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगपुर गांव में रविवार देर रात मारपीट के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को नगपुर बाजार में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तैनात रही। अधिकारियों के आश्वासन और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सड़क से शव हटाकर रास्ता खोल दिया।
मृतक की पत्नी उषा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे उनके पति ध्रुव गुप्ता बच्चों के लिए खाने-पीने का सामान लेने नगपुर स्थित मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने ध्रुव के साथ मारपीट की और उनके सीने पर चढ़कर लात-घूंसों से हमला किया।

परिजनों ने गला दबाने का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि ध्रुव किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचे और अपने भाई अमित, चाचा बजरंगी तथा पड़ोसी अभिषेक को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक,उस समय उनकी नाक से खून निकल रहा था और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी।
घर पहुंचने के कुछ देर बाद ध्रुव की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ध्रुव के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 12 और 10 वर्ष बताई गई है।

परिजनों ने बताया कि ध्रुव सात अगस्त को ही सऊदी अरब से घर लौटे थे, जहां वह नौकरी करते थे। पत्नी उषा गुप्ता ने नामजद आरोपियों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की पुष्टि हो सकेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp