(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।
कवि, मंच संचालक, योग प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ की नई प्रेरक पुस्तक ‘जीत का जुनून’ शीघ्र ही पाठकों के बीच उपलब्ध होने वाली है। पुस्तक में 101 चुनिंदा प्रेरक मुक्तकों को शामिल किया गया है, जिन्हें सरल एवं सहज भाषा में रचा गया है। यह छोटी पॉकेट बुक विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, युवाओं तथा संघर्षशील लोगों को मेहनत, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित करेगी। लेखक के अनुसार इस पुस्तक का उद्देश्य निराशा के क्षणों में पाठक के भीतर उम्मीद, ऊर्जा और आगे बढ़ने का जज़्बा जगाना है। आसानी से साथ रखने योग्य इस पुस्तक के माध्यम से डॉ. मिश्र पाठकों के दिलों में जीत का जुनून भरने की तैयारी में हैं। ‘जीत का जुनून’ जल्द ही पाठकों के हाथों में होगी।









