Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा सैदपुर भीतरी में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 21 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने एवं विकसित भारत के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा सैदपुर भीतरी अकबरपुर में एक विशाल श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर में श्रमिकों को निम्नलिखित प्रमुख बिन्दुओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
कल्याणकारी योजनाएं: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
श्रमिक पंजीकरण: नए श्रमिकों का मौके पर ही नवीन पंजीयन किया गया और पुराने श्रमिकों को रिन्यूअल (नवीनीकरण) प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
ई-श्रम व पेंशन योजना: ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत आने वाली ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना’ (PM-SYM) की पात्रता, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया समझाते हुए बड़ी संख्या में लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए।
‘यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप’ पर रहा विशेष जोर शिविर के दौरान लेबर चौक पर उपस्थित श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया:श्रमिकों को ऐप से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई।
मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।ऐप पर प्रोफाइल कम्प्लीट करने (पूरी प्रोफाइल भरने) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ताकि श्रमिकों को आसानी से रोजगार के अवसर मिल सकें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp