Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
आलापुर अंबेडकर नगर। जिले के विद्युत वितरण खंड आलापुर से संबंधित सभी विद्युत उपकेंद्र के फ़ीडरों द्वारा विद्युत कटौती विशेष रूप से रात्रि में अत्यधिक विद्युत कटौती के संबंध में सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता जिला सहकारी बैंक के निदेशक आनंद जायसवाल ने अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव को रात्रि में विद्युत कटौती के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद जायसवाल ने अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश है परंतु इधर कुछ हफ्तों से रात्रि में अत्यधिक विद्युत कटौती होने से आम जनमानस परेशान और दुखी है। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण खंड आलापुर के विद्युत उपकेंद्र रामनगर, विद्युत उपकेंद्र न्यौरी, विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला, विद्युत उपकेंद्र मकोईया के अंतर्गत पड़ने वाले बाजारों एवं गांवों में इधर कुछ हफ्तों से विद्युत कटौती हो रही है विशेष रूप से रात्रि में विद्युत कटौती से विद्यार्थी, किसान,व्यापारी, बुजुर्ग, छोटे बच्चों सहित आम जनमानस काफी परेशान और दुखी है। भाजपा नेता ने अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव से रात्रि में विद्युत कटौती की समस्या को यथाशीघ्र दूर करने की अपील की है।
अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि यथा शीघ्र ही विद्युत कटौती की समस्या का निराकरण करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp